खंडवा : मध्य प्रदेश के छात्रावासों में खाने की गुणवत्ता कितनी बत्तर हो गई है। इसी तस्वीर लगातार सामने आया रही है। ताजा मामला खंडवा से सामने आया है। जहां खाने में इल्लियां और कीड़े निकलने के बाद छात्रों का गुस्सा फुट पड़ा और आक्रोश में आकर छात्रों ने भोजन की थाली पैदल लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास का मामला
यह पूरा मामला खंडवा शहर के लाल चौकी स्थित सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास का है। जहां ख़राब भोजन मिलने के बाद शुक्रवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया और पैदल रैली निकालकर प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी।
खराब भोजन की समस्या कोई नई नहीं
छात्रों का कहना है कि खराब भोजन की समस्या नई नहीं है, बल्कि महीने में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जाता और विरोध करने पर वार्डन व कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं।
चार सदस्यीय टीम करेगी जांच
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने चार सदस्यों की जांच टीम गठित की है। जो मौके पर जाकर छात्रों के बयान दर्ज करेगी और भोजन तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।