होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सौतेली मां और भाइयों ने दिल दहलाने देने वाली घटना को दिया अंजाम, दो मासूमों के साथ किया ये काम

सौतेली मां और भाइयों ने दिल दहलाने देने वाली घटना को दिया अंजाम, दो मासूमों के साथ किया ये काम

राजधानी पटना से सटे दानापुर से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां संपत्ति विवाद के चलते दो मासूम भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार नेउरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर से 3 दिन पहले दो मासूम भाइयों अनीश कुमार और शिवम कुमार का अपहरण कर लिया गया। जिनके शुक्रवार को शव बरामद हुए है। अपहरण करने के बाद मासूमों की हत्या करने का आरोप उनके दो सौतेले भाई गुलशन और सौरभ पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों सौतेले भाइयों समेत अपहरण और हत्या की साजिश रचने वाली सौतेली मां को अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी मिल रही है कि बदमाशों ने अपहरण के बाद ही दोनों मासूमों की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने एक मासूम की लाश को बोरी में बंद करके पुनपुन नदी के पास सोन केनाल में फेंक दिया। वहीं दूसरे मासूम के शव को जानीपुर थाना क्षेत्र के धराई चक में रोड किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने दोनों मासूमों शवों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है और दानापुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद दोनों बच्चों की लाशें बरामद की गई हैं।

पुलिस जानकारी के अनुसार विनोद सिंह ने दूसरी शादी भी रचा ली। जिसके बाद दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया। पुलिस ने अपहरण और हत्या में शामिल विनोद कुमार की पहली पत्नी सुनीता देवी व उसके दोनों बेटों गुलशन कुमार और सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की खोज में जुटी है।

दोनों मासूमों की हत्या कर दिए जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। मृतकों के पिता विनोद का आरोप है कि उनकी पहली पत्नी व उसके दोनों बेटों ने मिलकर गांव के ही हरेन्द्र सिंह के सहयोग से दोनों मासूम बेटों की हत्या को अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के चलते भी अगवा दोनों मासूमों की निर्मम हत्या हो जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने इस दर्दनाक वारदात को अंजाम देने वाले दोषियों को फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग उठाई है।


संबंधित समाचार