होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

State Level Youth Festival : 28 जनवरी से राजधानी रायपुर में शुरू हो रहा है राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 3 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

State Level Youth Festival : 28 जनवरी से राजधानी रायपुर में शुरू हो रहा है राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 3 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

State Level Youth Festival : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल कर रहे है इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 38 विधाओं में 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे

READ MORE : जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गाँधी के सुरक्षा घेरे में घुसे लोग

इस क्रय्कर्म में ग्रामीण खेल फुगडी, भौंरा, खो-खो, कबड्डी, सुवा, करमा, ददरिया, इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन होना है  इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उकेरती चित्रकला, राज्य की पारम्परिक वेशभूषा  और व्यंजनों का  स्टाल लगाया जायेगा। यह कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाना है      

 साइंस कॉलेज में होगा कार्यक्रम

28 जनवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में खेल संचालनालय दोपहर 2बजे  से संध 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य एवं करमा नाच  की प्रस्तुति होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। इस युवा महोत्सव के दुसरे दिन यानी 29 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंथी नृत्य और सरहुल नृत्य, दूसरे मंच में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक सुवा नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा और ओपन मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक फुगड़ी और भौरा की प्रतियोगिता होगी।

READ MORE : बीजेपी के धर्मांतरण के बयान पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार, कहा हिंसा फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा

महोत्सव के अंतिम दिन 30 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य मंच में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रॉक बैंड, विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खो-खो महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच, कबड्डी महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल राउंड एवं हार्ड लाइन मैच तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की फाइनल राउंड प्रतियोगिताएं होंगी।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार