होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

संकट में श्रीलंका : आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति

संकट में श्रीलंका : आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति

श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल (Economic and Political Turmoil) के बीच हुए राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) को 8वां राष्ट्रपति चुना गया है। इसस पहले विक्रमसिंघे देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति चुने गए थे, जब महिंद्रा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रानिल विक्रमसिंघे को देश का नया राष्ट्रपति चुना लिया गया है. जिसके लिए श्रीलंका की संसद में वोटिंग हुई और उनके पक्ष में 134 पड़े। वहीं दूसरी तरफ एसएसपीपी सांसद दुल्लास अलाहपेरुमा को 82 वोट मिले हैं और नेशनल पीपल्स पावर पार्टी के नेता अनूरा कुमारा दिसानायाके को 3 वोट मिले हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि विक्रमसिंहे 6 बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुप्त मतदान हुआ। इससे पहले, गोटाबाया राजपक्षे के विदेश भाग जाने के बाद विक्रमसिंघे को श्रीलंका का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद भी आर्थिक संकट के बीच गुस्साए पदर्शनकारियों का प्रदर्शन खम्म नहीं हुआ, बल्कि और भी ज्यादा उग्र हो गया।
 

इससे पहले, विक्रमसिंघे का नाम सबसे ऊपर चल रहा था और शीर्ष उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा था। हालांकि, श्रीलंका के मुख्य विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा ने बीते दिन राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। क्योंकि उनको भी इस पद से लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

 

संबंधित समाचार