होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : रफ़्तार का कहर ! तेज रफ्तार बोलेरो ने एक परिवार को कुचला, महिला की मौत, पति - बच्ची घायल

BHOPAL NEWS : रफ़्तार का कहर ! तेज रफ्तार बोलेरो ने एक परिवार को कुचला, महिला की मौत, पति - बच्ची घायल

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी दो पहिया वाहन में सवार होकर घाट लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने पूरे परिवार को कुचला दिया। घटना रविवार की रात करीब दस बजे नवीबाग की है। 

इलाज के दौरान महिला की मौत

जानकारी के अनुसार, मृतका तबस्सुम (28), अपने पत्नी अफाक और बेटी तैयबा के साथ अपने भाई के घर से लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ़्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। 

फरार बोलेरो चालक की पुलिस ने की पहचान 

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है। वही महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। 

 


संबंधित समाचार