होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

देश में फिर तेज हो रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 46 हजार से ज्यादा मामले

देश में फिर तेज हो रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 46 हजार से ज्यादा मामले

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू तक लगाने का निर्णय लिया गया है। देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 91 लाख के आंकड़े को छूने वाली है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,232 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 564 लोगों की मौत हुई है।

सके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 90 लाख 50 हजार 598 हो गई है। वहीं देश में रिकवरी की बात की जाए तो अब तक 84,78,124 लोग मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि देश में इस समय 4,39,747 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 564 लोगों की हुई मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1,32,726 हो गई है।

24 घंटे के भीतर 10,66,022 कोरोना जांच की गई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 10,66,022 कोरोना जांच की गई है। इसकी के साथ 20 नवंबर तक टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स की संख्या 13,06,57,808 हो गई है।

दिल्ली कोरोना से हो रही सबसे अधिक प्रभावित

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना से इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित देश की राजधानी दिल्ली दिखाई पड़ रही है। शुक्रवार को कोविड-19 के 6,608 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 5.17 लाख से अधिक पहुंच गया जबकि इसी अवधि के दौरान इस महामारी से 118 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,159 हो गई है।


संबंधित समाचार