होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : दुखद ! शराब के लिए बेटे ने पिता की हत्या, भोपाल में पत्नी की बेवफाई के चलते पति ने लगाई फांसी, बनाया Video

GWALIOR NEWS : दुखद ! शराब के लिए बेटे ने पिता की हत्या, भोपाल में पत्नी की बेवफाई के चलते पति ने लगाई फांसी, बनाया Video

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आज एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योकि पिता ने उसे शराब के लिए पैसे नहीं दिए। घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और पुलिस को तत्काल प्रभाव से सूचित किया। 

दिल दहलाने वाली घटना आरोन गांव की

यह दिल दहलाने वाली घटना आरोन गांव की है। जहां आरोपी बेटे रवि जाटव ने नशे की लत के चलते पिता बाबूलाल जाटव की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को बाबूलाल शराब के नशे में था उसी दौरान रवि ने भी उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगा रहा था। बाबूलाल ने पैसा देने से साफ मना कर दिया। ऐसे में रवि ने अपना होश खो दिया और आक्रोश में आकर पिता की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

इधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कुछ समय में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। वही घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। नाज़ुक अंग पर चोट लगने से वजह से वृद्ध की मौत हुई है। 

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र की घटना

दूसरी घटना भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं मरने से पहले मृतक ने एक वीडियो भी बनाया। जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर को ठहराया है। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

दोषियों के खिलाफ परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग 

बताया जा रहा है कि मृतक पंकज अहिरवार काफी समय से अपनी पत्नी संध्या के व्यवहार से परेशान था। इसी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। इधर, बेटे की मौत से दुखी परिजनों ने संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


संबंधित समाचार