होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Dog lovers Attack : भोपाल में डॉग लवर्स ने किया तीन महिलाओं पर तलवार से हमला 

Bhopal Dog lovers Attack : भोपाल में डॉग लवर्स ने किया तीन महिलाओं पर तलवार से हमला 

Bhopal Dog lovers Attack : राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र स्थित श्रवण कांता कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। डॉग लवर्स ने कथित तौर पर तीन महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं घायल हो गईं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार नगर निगम ने श्रवण कांता कॉलोनी से आवारा कुत्तों को पकड़कर हटाया था। आरोप है कि कुछ डॉग लवर्स उन कुत्तों को दोबारा कॉलोनी में छोड़ गए। कॉलोनी की महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले कॉलोनी की रेकी की, जिसकी तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हुईं।

महिलाओं पर तलवार से हमला

घटना वाले दिन सुबह आरोपी अपने दो साथियों और पत्नी के साथ कॉलोनी में पहुंचा और विवाद के दौरान तलवार से हमला कर दिया। तीन महिलाओं को तलवार मारकर घायल किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित समाचार