होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PANNA NEWS : लालची दामाद की हैवानियत ! फ़ोन और बाइक के लिए सास की बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, FIR दर्ज

PANNA NEWS : लालची दामाद की हैवानियत ! फ़ोन और बाइक के लिए सास की बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, FIR दर्ज

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक दमांद ने दहेज़ के लालच में अंधा होकर अपनी सांस की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ससुराल वालों से बाइक और स्मार्ट फ़ोन की मांग कर रहा था। जिसे पूरा नहीं करने के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हत्या से   इलाके में जहां दहशत का माहौल है। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

गर्भवती पत्नी को लंबे समय से कर रहा था प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दामाद मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर अपनी गर्भवती पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। शुक्रवार रात जब मृतका रसोई में खाना बना रही थी, तभी आरोपी ने लकड़ी के बैट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि रीता राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई अपनी गर्भवती पत्नी को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

घटना पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र की

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही सतना जिले के गोंडा गांव निवासी संदीप विश्वास ( आरोपी ) की तलाश शुरू की। घटना पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़की गांव की।
 


संबंधित समाचार