होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior news : पत्नी की मौत छुपाने पति ने डीप फ्रीजर में छिपाया शव, चुपके से कर रहा था अंतिम संस्कार, ,,फिर

Gwalior news : पत्नी की मौत छुपाने पति ने डीप फ्रीजर में छिपाया शव, चुपके से कर रहा था अंतिम संस्कार, ,,फिर

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में छठी कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में जान्हवी नामक महिला की मौत हो गई। जान्हवी उर्फ ज्योति कुशवाह के बेटे का शनिवार को दष्ठोन कार्यक्रम था। इस दौरान पूरा परिवार खुशियां माना रहा था। तभी देवर ने हर्ष फायरिंग की और गोली सीधे भाभी को जा लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इतना ही नहीं परिजनों ने घटना को छुपाने के लिए शव को डीप फ्रीजर में रख अंतिम संस्कार करने वाले थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

अचानक चला ट्रिगर

दरअसल, थाटीपुर के नदीपार टाल स्थित तृप्ति नगर निवासी मनोज कुशवाह के बेटे का छठी कार्यक्रम था। इस दौरान पूरा परिवार खुशियां माना रहा था। तभी  योगेश ( देवर ) ने अवैध देशी कट्टे से हर्ष फायरिंग करने का प्रयास किया। कट्टे को लोड - अनलोड करने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली पास बैठी बच्चे की मां जाह्नवी उर्फ ज्योति कुशवाह (32) के सिर में जा लगी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। 

गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की थी तैयारी 

घटना को छुपाने के लिए परिवार वालों ने शव को डीप फ्रीजर में रख गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने के फिराक में थे। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पुलिस के आगमन को देख आरोपी पति और देवर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। 

फरार पति और देवर की तलाश जारी 

इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हर्ष फायरिंग के चलते एक महिला की मौत हुई है। महिला की मौत हादसा थी या फिर हत्या। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार पति और देवर की तलाश की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार