होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: NDA बैठक में शामिल होंगे CM साय, कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार हड़ताल पर, दिल्ली फ्लाइट बंद...

Morning Breaking: NDA बैठक में शामिल होंगे CM साय, कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार हड़ताल पर, दिल्ली फ्लाइट बंद...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े घटनाक्रम होने जा रहे हैं। बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी, वहीं तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। दूसरी ओर एयर इंडिया ने रायपुर-दिल्ली की एक प्रमुख फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया है।

बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पूर्व विधायक Vikas Upadhyay के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगा। कांग्रेस का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान है और सरकार इस समस्या के समाधान में विफल साबित हो रही है।

रायपुर-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट आज से बंद

हवाई यात्रियों के लिए आज से एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एयर इंडिया ने रायपुर से दिल्ली जाने वाली दोपहर की उड़ान का संचालन बंद कर दिया है। इसके अलावा इंडिगो और एयर इंडिया ने अन्य कई रूटों पर भी उड़ानों की संख्या में कटौती की है।

नई व्यवस्था के तहत:

रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट सप्ताह में केवल 4 दिन संचालित होगी। रायपुर-पुणे-चेन्नई फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन चलेगी। प्रभावित यात्रियों को री-शेड्यूलिंग या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जाएगा। रायपुर-दिल्ली मार्ग पर फिलहाल 8 उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। एयरलाइंस ने बढ़ती ईंधन कीमतों और ऑपरेशनल लागत को इस निर्णय का प्रमुख कारण बताया है।

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर Dr. Gaurav Singh के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 6 हाइवा रेत से लदे हुए थे। 2 हाइवा बोल्डर लेकर जा रहे थे। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को माना और उपरवारा थाना के सुपुर्द कर दिया है।

NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे CM साय

10 जून को नई दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता Narendra Modi करेंगे। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 11 जून को नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री साय हिस्सा लेंगे। बैठक में बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास और नई योजनाओं पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर

तुषार मानिक मारपीट मामले में गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। हड़ताल के तहत तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कलमबंद और कामबंद आंदोलन किया जाएगा। सभी जिलों में सुबह 10 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। इस आंदोलन के कारण राजस्व, न्यायालयीन और प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बंगले में आज जनदर्शन

नवा रायपुर स्थित मंत्री आवास में आज कैबिनेट मंत्री Guru Khushwant Saheb का जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचेंगे। जनदर्शन के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों और विकास कार्यों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार