होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Pre-Monsoon: नौतपे के बीच आने वाला है प्री मानसून, बड़ा अलर्ट जारी

MP Pre-Monsoon: नौतपे के बीच आने वाला है प्री मानसून, बड़ा अलर्ट जारी

MP Pre-Monsoon: मध्य प्रदेश में नौतपे के तीखे तेवरों के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शनिवार की देर रात चली धूल भरी आंधी और रविवार की सुबह हुई झमाझम बूंदाबांदी ने पूरे सूबे के तापमान को गिरा दिया है। मौसम केंद्र भोपाल (IMD) के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज पूरे प्रदेश में आंधी, गरज-चमक और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के कुल 52 में से 47 जिलों में प्री-मानसून की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलेगी।

इन 8 जिलों में बर्फ गिरने का अलर्ट

देवास, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, छतरपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल। इन क्षेत्रों में ५० से ६० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओले गिर सकते हैं।

इन 39 जिलों में बारिश की चेतावनी

मध्य और मालवा-निमाड़ अंचल: भोपाल, इंदौर, रायसेन, विदिशा, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

किसान और आम लोग रहें सतर्क

असमय आ रही इस आंधी-बारिश को देखते हुए मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विशेष सलाह दी है। मंडियों और खेतों में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर ढककर रखने को कहा गया है ताकि कटी हुई फसलों को नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि तेज आंधी और गरज-चमक के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और बड़े पेड़ों के नीचे शरण न लें।


संबंधित समाचार