होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रजत पदक विजेता मीराबाई चानू बनीं पुलिस अधिकारी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

रजत पदक विजेता मीराबाई चानू बनीं पुलिस अधिकारी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

खेल। 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 (Tokyo Olympic Games) में भारत को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) में एएसपी (ASP) बन गई हैं। मणिपुर सरकार की ओर से आयोजित किए गए समारोह में मीराबाई चानू को एएसपी के पद पर तैनाती दी गई है। इसी बीच मीराबाई चानू ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जताई है। चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद जुलाई 2021 में ही मणिपुर सरकार ने उन्हें एएसपी के रूप में नियुक्त करने का ऐलान कर दिया था और नए साल में उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया जाना था। कुछ ही दिन पहले असम सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग कांस्य पदक विजेता लोवलिना बोर्गोहैन को डीएसपी के रूप में आधिकारिक नियुक्ति दी थी।

 

मीराबाई चानू बनीं पुलिस अधिकारी

मीराबाई चानू ने मणिपुर के मुख्यंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में पुलिस की वर्दी में अपने एएसपी पद की कमान संभाली। चानू ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। बता दें कि, 27 साल की चानू ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकीं मीराबाई गोल्ड मेडल जीतने के बहुत पास थीं, लेकिन अंत उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 

कॉमनवेल्थ में जीता था रजत पदक

मीराबाई चानू ने साल 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया था और 2018 के गोल्ड कोस्ट खेलों में अपना प्रदर्शन सुधारते हुए इसी वर्ग में गोल्ड जीता। साल 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में चानू स्वर्ण जीतने में कामयाब रहीं थीं। फिलहाल चानू का लक्ष्य 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गोल्ड पर कब्जा जमाना है।


संबंधित समाचार