होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sihora Stone Pelting : सिहोरा पथराव मामला, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात, भड़के रामेश्वर शर्मा

Sihora Stone Pelting : सिहोरा पथराव मामला, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात, भड़के रामेश्वर शर्मा

Sihora Stone Pelting : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आजाद चौक इलाके में आरती के दौरान विवाद भड़क गया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। देर रात तक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

आरती के दौरान विवाद

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 5 स्थित आजाद चौक में दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी। इसी दौरान लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। आजाद चौक क्षेत्र में मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं, जिस कारण यह इलाका पहले से संवेदनशील माना जाता रहा है। पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घरों को बनाया निशाना

उपद्रव के दौरान मंदिर के साथ-साथ आसपास के कुछ घरों में भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। देर रात 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

भड़के रामेश्वर शर्मा

मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तो वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा कि प्रशासन आवश्यक कदम उठा रहा है और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्ती बरती जाएगी। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने या पथराव करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कट्टर पंथी मुल्ला मौलवी इसमें आग लगाने की कोशिश कर रहे है, ऐसे लोगों पर कार्यवाही होगी।

इलाके में कड़ी निगरानी

फिलहाल सिहोरा क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हालात सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।


संबंधित समाचार