होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Budget Session 2026: सदन में भिड़े मंत्री और विधायक!, अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल 

MP Budget Session 2026: सदन में भिड़े मंत्री और विधायक!, अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल 

MP Budget Session 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा के ही एक विधायक ने अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने ग्वालियर राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में हुई भर्तियों को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया की जांच और उसे निरस्त करने की मांग की।

भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

कुशवाहा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने पूछा कि यदि भर्ती वर्ष 2022 में प्रस्तावित थी, तो उसे 2026 में क्यों पूरा किया गया। साथ ही यह भी सवाल उठाया कि शासन से अनुमति लिए बिना 26 पदों पर नियुक्ति कैसे कर दी गई। उन्होंने कहा कि वे स्वयं संबंधित समिति के सदस्य हैं और तीन विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बावजूद दो दिनों के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कुशवाहा ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरी भर्ती को रद्द करने की मांग की।

कृषि मंत्री का जवाब

इस पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सदन में जबाव देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया नियमों के तहत की गई है और किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विधिवत विज्ञापन जारी कर साक्षात्कार आयोजित किए गए थे और बैठकों में कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई। कंसाना ने यह भी कहा कि मामले से जुड़े दस्तावेज हाईकोर्ट में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। सरकार ने कुछ नियमों में संशोधन भी किए हैं, लेकिन पूरी प्रक्रिया वैधानिक दायरे में हुई है।

लीपापोती का आरोप

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कुशवाहा ने कहा कि सवालों के सीधे जवाब नहीं दिए जा रहे और मामले में लीपापोती की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि बिना अनुमति और तय समय से चार साल बाद भर्ती होना संदेह पैदा करता है।

गांधी और राम पर हंगामा

इसी दौरान सदन में एक अन्य मुद्दे पर भी तीखी बहस छिड़ गई। अमरपाटन से कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने चर्चा के दौरान महात्मा गांधी और भगवान राम से जुड़े कथनों पर टिप्पणी की, जिस पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। कांग्रेस विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी पर फिर हमला किया गया, भाजपा ने राम को घुसेड़ दिया। ​जिसको लेकर भाजपा विधायक सीताशरण शर्मा ने आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का विरोध करते हुए मर्यादित भाषा की मांग की। खबर लिखे जाने तक विधानसभा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।


संबंधित समाचार