होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khajuraho Dance Festival 2026: 52वां खजुराहो नृत्य समारोह की आज से हुई शुरुआत, इस थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Khajuraho Dance Festival 2026: 52वां खजुराहो नृत्य समारोह की आज से हुई शुरुआत, इस थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खजराहो : मध्य प्रदेश के खजराहो में आज से 52वां खजुराहो नृत्य समारोह की शुरुआत हो गई है। जिसका आयोजन 20 से 26 फरवरी तक किया गया है। इस आयोजन में देश विदेश के कलाकार शामिल होंगे और शास्त्रीय नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का आयोजन कंदरिया महादेव एवं जगदंबा मंदिर परिसर में किया गया है। 

कार्यक्रम का आयोजन 20 से 26 फरवरी तक 

सात दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। साथ ही इस बार के 52वें संस्करण में भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम और सत्रिया जैसी प्रमुख नृत्य शैलियाँ मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी। 

 ‘नटराज-नृत्य, लय और सृजन’ थीम पर किया गया आयोजन 

इस बार कार्यक्रम का आयोजन ‘नटराज-नृत्य, लय और सृजन’ थीम पर किया गया है। जो इसे और भी खास बनाता है। एक बार फिर कलाकार  52वां अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह के जरिये भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और भव्यता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। 

उदीयमान प्रतिभाओं को मिलेगा मंच 

इस प्रतिष्ठित आयोजन का संचालन उस्ताद अलाउद्दीन ख़ां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र और छतरपुर जिला प्रशासन का सहयोग है। समारोह में पद्म पुरस्कार विजेता, संगीत नाटक अकादमी सम्मानित कलाकारों के साथ‑साथ उदीयमान प्रतिभाओं को भी मंच दिया जाएगा। 

नृत्य प्रस्तुतियां सायं 6:30 बजे से

20 फरवरी, 2026

  • पद्मश्री ममता शंकर, कोलकत्ता - कथक
  • अनुराधा वेंकटरमन, चेन्नई - भरतनाट्यम
  • शुभदा वराडकर, मुम्बई - ओडिसी

21 फरवरी, 2026

  • विश्वदीप, दिल्ली - कथक
  • अक्मादल काईनारोवा, कजाकिस्तान - भरतनाट्यम
  • प्रभात मेहतो, झारखंड - छाऊ

22 फरवरी, 2026

  • एसएनए अवार्डी थोकचोम इवेमुबि देवी, मणिपुर - मणिपुरी
  • पद्मश्री दुर्गाचरण रनवीर, ओडिसा - ओडिसी
  • सत्रिया केन्द्र समूह, असम - सत्रिया

23 फरवरी, 2026

  • नव्या नायर, चेन्नई - भरतनाट्यम
  • एसएनए अवार्डी कोट्टक्कल नंदकुमार नायर, केरल - कथकली
  • पद्मश्री पद्मजा रेड्डी, हैदराबाद – कुचिपुड़ी

24 फरवरी, 2026

  • शिंजनी कुलकर्णी, दिल्ली - कथक
  • पद्मश्री इलियाना सिटर, भुवनेश्वर - ओडिसी
  • पद्मश्री कलामंडलम क्षमावेती, केरल - मोहिनीअट्टम

25 फरवरी, 2026

  • एसएनए अवार्डी शाश्वती सेन, दिल्ली - कथक
  • मोहंती, भुवनेश्वर - ओडिसी
  • एसएनए अवार्डी नयनसखी देवी, मणिपुर – मणिपुरी
  • खुशबू पांचाल, उज्जैन – कथक समूह  

26 फरवरी, 2026

  • सुनयना हजारीलाल, मुम्बई - कथक
  • पद्मश्री प्रतिभा प्रहलाद, बैंगलुरु - भरतनाट्यम
  • एसएनए अवार्डी सुश्री भावना रेड्डी, दिल्ली - कुचीपुड़ी
  • प्रभुतोष पाण्डा, भुवनेश्वर - ओडिसी.

संबंधित समाचार