होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

I V F: किस तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की माँ 58 की उम्र में हुई प्रेग्नेंट ,जानिए इसके बारे में 

I V F: किस तकनीक की मदद से सिद्धू मूसेवाला की माँ 58 की उम्र में हुई प्रेग्नेंट ,जानिए इसके बारे में 

दिल्ली। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moose Wala) के परिवार से जुडी  एक खबर सामने आई है। ख़बरों के अनुसार मूसेवाला कि माँ 58  कि उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली है।  दरअसल साल 2022  में सिंगर की बेरहमी से हत्या कर दी गई  थी। सिद्धू आपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। बेटे के मौत के बाद उनके पेरेंट्स ने दूसरा बच्चा करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार इसी साल मार्च में चरण कौर आपने बच्चे को जन्म देने वाली है। चरण कौर आपने इस बच्चे को आई वी एफ तकनीक कि मदद से इस दुनिया में लाने जा रही है। हालांकि ,अभी तक उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।  आइये जानते है कि ये आईवी एफ तकनीक क्या है। 

क्या है आईवीएफ तकनीक ?

आज के समय में आईवीएफ (IVF )तकनीक उन महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है जो निसंतान होने कि समस्या से परेशान है। आईवीएफ यानी 'इन विट्रो फर्टिलाइजेश।' एक ऐसी प्रक्रिया जिसकी मदद से लाखों-करोड़ों कपल्स पैरेंट्स बनने का सपना पूरा कर चुके हैं।  हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिन्होंने आईवीएफ की मदद तो ली, लेकिन सफल नहीं हुए।  दरअसल, आईवीएफ की प्रक्रिया पूरी होने से पहले कई अहम बातों पर ध्यान देना होता है, जिसमें महिला की उम्र, ज्यादा वजन होने पर आईवीएफ के सफल होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।
 
किस उम्र तक है आईवीएफ के सफलता की गारंटी ?

आईवीएफ तकनीक के सफलता पर कई सवाल उठते है। कइयों के मन में ये सवाल खड़ा होता है कि यह किस उम्र तक के लोगों के काम आ सकता है। सिद्धू मूसेवाला की मां की उम्र 58 साल और पिता की उम्र 60 साल है।वह इस उम्र में आईवीएफ की मदद से  प्रेगनेंट हो गई हैं।  ऐसे में हैरानी वाली बात ये है कि आखिर आईवीएफ से एक महिला कितनी उम्र तक मां बन सकती है।  इसे लेकर स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर महिलाओं को कम उम्र में ही आईवीएफ की सलाह दी जाती है। उनके मुताबिक,  35 साल की उम्र में आईवीएफ के सफल होने की संभावना ज्यादा, 38 से 40 साल की उम्र में 26.8 प्रतिशत और 40 साल के बाद की उम्र की महिला के लिए इसके सफल होने की संभावना सिर्फ 7 प्रतिशत तक ही होती है। 

 किन महिलाओं के लिए है  IVF इस्तेमाल में  दिक्कत 

* डायबिटीज, बीपी जैसी समस्याएं जिन महिलाएं  को है। उन्हें आई वी एफ तकनीक का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से अच्छी तरह सलाह मशवरा करने के बाद ही इससे जुड़ा कोई फैसला करना चाहिए। 

* यदि किसी महिला का पहले की गर्भावस्था के दौरान कोई कांप्लिकेशन, क्रोमोसोमल एब्नॉर्मिलिटी और मिसकैरेज का इतिहास रहा है, तो आई वी एफ के इस्तेमाल से पहले यह जानकारी भी सामने आनी चाहिए।  ये सब  स्थितियां महिला के लिए गर्भावस्था में खतरा पैदा कर सकती है। 


संबंधित समाचार