होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHIMLA : शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों सुबह से बारिश, हिमाचल के चोटियों पर हुई बर्फबारी

SHIMLA : शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों सुबह से बारिश, हिमाचल के चोटियों पर हुई बर्फबारी

HIMACHAL PRADESH : हिमाचल  प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलो में सुबह से लगातार हलकी बारिश हो रही हैं। जिसके कारन मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 पर लगातार दुसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद हैं। शिमला में सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारन तापमान में गिरावट भी रिकॉर्ड की गयी हैं। विशेषकर अधिक उचाई वाले इलाकों में इससे सर्दी का अनुभव होना शुरू हो गया हैं। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। कुकुमसेरी के तापमान में 4 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की है। हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के पांगी की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल के नॉर्थ पोल की चोटी पर भी हल्की बर्फ गिरी है। लाहौल घाटी के बारालाचा टॉप पर 3 इंच से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आने वाले 28 सितंबर तक खराब मौसम का सिलसिला  बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाको में बहुत अधिक बारिश भी हो सकती है। विशेषकर मौसम विभाग ने 24 और 25 सितंबर को कुल्लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।


संबंधित समाचार