होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Railway Alert: 17 नवंबर तक हर मंगलवार-शुक्रवार मेगा ब्लॉक, 5 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Railway Alert: 17 नवंबर तक हर मंगलवार-शुक्रवार मेगा ब्लॉक, 5 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत और सुरक्षा कार्य के चलते लंबे समय तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 3 जुलाई से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार रहेगा। इसके कारण बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हैदराबाद–रक्सौल, टाटानगर–इतवारी–टाटानगर और बिलासपुर–टाटानगर–बिलासपुर सहित कुल 5 प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में 20 से 40 दिनों तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ सेवाएं बीच रास्ते तक ही संचालित की जाएंगी।

चार राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

मेगा ब्लॉक का सीधा असर छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय-सारिणी जरूर जांच लें।साउथ बिहार एक्सप्रेस बीच रास्ते तक चलेगी रेलवे के अनुसार 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में आरा से राउरकेला तक ही संचालित होगी। वहीं 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग की जगह राउरकेला से रवाना होगी। यानी दुर्ग और राउरकेला के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

18478 ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक मार्ग से संचालित होगी।
13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ विशेष दिनों में टाटानगर–गमहरिया के बजाय कांड्रा–सीनी मार्ग से होकर दुर्ग पहुंचेगी।

रेलवे ने दी महत्वपूर्ण सलाह

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा से जुड़े जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसी वजह से मेगा ब्लॉक लागू किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।


संबंधित समाचार