होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SP सूरज सिंह परिहार का बड़ा फैसला, धमतरी पुलिस विभाग में 12 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

SP सूरज सिंह परिहार का बड़ा फैसला, धमतरी पुलिस विभाग में 12 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

धमतरी।  Dhamtari Police Transfer: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI) और आरक्षकों सहित कुल 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलग-अलग थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कवायद

पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।

तबादला आदेश हुआ जारी

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनेगी।


 






संबंधित समाचार