होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले सुरक्षा सख्त, ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध, अलर्ट में प्रशासन

BHOPAL NEWS : अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले सुरक्षा सख्त, ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध, अलर्ट में प्रशासन

भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही सुरक्षा को लेकर शहरभर में पुख्ता इंतजाम किये गए है। इतना ही नहीं ताज लेक फ्रंट होटल, दशहरा मैदान और IISER भौंरी के आसपास के इलाको में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

नो-फ्लाइंग जोन घोषित

प्रशासन ने इन तीनों स्थानों से 5 किलोमीटर की परिधि को रेड जोन/नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन के अलावा पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और अन्य प्रकार की उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर भी रोक रहेगी।

 3 अक्टूबर रात 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंद 

जारी आदेश के मुताबिक यह प्रतिबंध 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 3 अक्टूबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। गृह मंत्री के दौरे के दौरान संभावित सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई 

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां दौरे से जुड़े कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। प्रतिबंध की अवधि में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु का संचालन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।


संबंधित समाचार