होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कार्यकर्ता ज़हूर वानी को किया गिरफ्तार

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कार्यकर्ता ज़हूर वानी को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, सुरक्षाबलों को बडगाम इलाके में आतंकियों के कुछ समर्थकों का छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस सर्च अभियान में बडगाम पुलिस, 53 आरआर और सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन शामिल थे। इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कार्यकर्ता ज़हूर वानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सुरक्षाबलों को अरिजल खानसाहिब के सभी 4 अन्य आतंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सुरक्षाबलों की छानबीन में उसके ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। सभी आतंकियों को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।


संबंधित समाचार