होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP में 1 अप्रैल से शुरू होंगे 'स्कूल चलें हम' अभियान, CM मोहन होंगे शामिल, इन चीजों पर रहेगा फोकस

MP में 1 अप्रैल से शुरू होंगे 'स्कूल चलें हम' अभियान, CM मोहन होंगे शामिल, इन चीजों पर रहेगा फोकस

भोपाल : मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के लिए जनप्रतिनिधि शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करेंगे साथ ही स्कूलों में नामांकन को बढ़ावा देने का भी प्रयास करेंगे। अभियान का आयोजन 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक किया गया है। जिसका शुभारंभ सीएम मोहन करेंगे। 

कलेक्टर और DEO को तैयारियों के सख्त निर्देश

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। अभियान के दौरान प्रदेश की सभी शालाओं में हर दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों का मकसद सिर्फ नए सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि उन बच्चों तक भी पहुँचना है जो किसी कारणवश अब तक स्कूल से बाहर हैं। 

4 अप्रैल तक प्रदेशभर में चलेंगी विशेष गतिविधियां

बता दें कि आयोजन के पहले दिन बालसभा के जरिए बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाएगा। दूसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तीसरे दिन सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से पालकों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी, जबकि चौथे दिन ऐसे बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा, जो पढ़ाई में पिछड़ गए हैं।

नि:शुल्क पाठ्य‑पुस्तकें वितरित की जाएंगी

दरअसल, स्कूलों से बाहर और शाला-त्यागी सभी बच्चों को शिक्षा की मूल-धारा से जोड़ने और बच्चों को गुणवत्तायुक्त स्कूली शिक्षा के लिये राज्य सरकार 'स्कूल चलें हम'' अभियान चला रहे है। प्रदेश में अभी करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं, जिनमें प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक लगभग 85 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।  इतना ही नहीं अभियान के दौरान छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य‑पुस्तकें वितरित भी की जाएंगी। 
 


संबंधित समाचार