होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BANK JOB 2026: SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिस के 116 पदों पर निकाली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

BANK JOB 2026: SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिस के 116 पदों पर निकाली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

SBI SCO Recruitment 2026:  बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 23 फरवरी से शुरू हो गए है। जो की 15 मार्च तक चलेंगे। इच्छुक योग उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वे फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सैलरी  50 लाख रुपये सालाना तक मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

​कुल पद: 116 पद

पदों का विवरण

  • डेप्युटी मैनेजर (Chartered Accountant – Internal Audit): 61 पद (नियमित/Permanent)
  • ​डेप्युटी मैनेजर (IS Audit): 43 पद (नियमित/Permanent)
  • ​असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP – IS Audit): 12 पद (अनुबंध आधारित/Contractual)

​शैक्षणिक योग्यता: 

पदों के अनुसार CA (Chartered Accountant) या BE/B.Tech/M.Sc/MCA (Computer Science/IT/Electronics) में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र (जैसे Cyber Security, IS Audit या Bank Audit) में 1 से 6 साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।

चयन प्रक्रिया और आयु सिमा

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और ​साक्षात्कार उम्मीदवारों का चयन के आधार पर किया जायेगा। इसके साथ ही कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 23 से 25 साल और अधिकतम उम्र 35 से 42 साल के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग को नियमों अनुसार छूट दी जाएगी। 

एप्लीकेशन फीस

जनरल/EWS/OBC कैंडिडेट के लिए ₹750/- है और SC/ST/PwBD कैंडिडेट के लिए कोई फीस/इंटिमेशन चार्ज नहीं है। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

संबंधित समाचार