होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, 837 पदों पर उम्मीदवारों की होगी भर्ती, 24 नवंबर लास्ट डेट

JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, 837 पदों पर उम्मीदवारों की होगी भर्ती, 24 नवंबर लास्ट डेट

BANK JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने युवाओं के लिए 837 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए और 24 नवंबर तक जारी रहेंगे। यह भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग में बड़े स्तर पर की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट  bankofbaroda.bank.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते है।  

इस भर्ती में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, टेरिटरी हेड और ग्रुप हेड समेत पांच अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि ये नियुक्तियां स्थायी नहीं, बल्कि निश्चित अवधि के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगी।

योग्यता

सभी पदों के उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की योग्यता होना अनिवार्य है।  ग्रुप हेड, हेड  इन्वेस्टमेंट और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए निर्धारित एनआईएसएम सर्टिफिकेशन होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 3 से 12 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सिमा

ग्रुप हेड और हेड  इन्वेस्टमेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और न्यूनतम 35 वर्ष है। टेरिटरी हेड  के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 26 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।  सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए अधिकतम न्यूनतम आयु सीमा 24 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना। एससी, एसटी, पात्र एक्स सर्विसमैन, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 150 रुपये है। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन मोड में फीस का भुगतान किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बैंक ऑफ बड़ौदा में उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव और निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। बैंक जरूरत के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और साक्षात्कार आयोजित कर सकता है। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं:

  1. आवेदन पत्रों की जांच: उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी शर्तों की जांच होगी।
  2. ऑनलाइन परीक्षा: बैंक जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर सकता है।
  3. मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन: उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संवाद कौशल, समस्या सुलझाने की क्षमता और पद के लिए उपयुक्तता का आकलन किया जा सकता है।
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार: प्रारंभिक जांच और मूल्यांकन के बाद चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है।
  5. दस्तावेज सत्यापन: उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्र और कार्य अनुभव से जुड़े दस्तावेज जांचे जाएंगे।
  6. अंतिम चयन: मूल्यांकन के नतीजों, पात्रता और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

संबंधित समाचार