होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BSF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी ! BSF में SI के 1,167 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी

BSF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी ! BSF में SI के 1,167 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी

BSF Recruitment 2026:  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सब-इंस्पेक्टर (GD) के 1,167 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 31 दिसंबर, 2026  तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर BSF LDCE SI Recruitment 2026 के जरिए अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) 2026 के तहत की जा रही है। 

कितनी है वैकेंसी?

सब इंस्पेक्टर जीडी के लिए बीएसएफ में 332, सीआरपीएफ में 377, एसएसबी में 125 और आईटीबीपी में आईटीबीपी में 430 पद खाली हैं। बीएसएफ में जनरल के लिए 142, एससी के लिए 35 और एसटी के लिए 18 पद खाली हैं। वहीं सीआरपीएफ में जनरल के लिए 292, एससी के लिए 57  और एसटी के लिए 28 पद खाली हैं। एसएसबी में जनरल के लिए 97, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 9 वैकेंसी है। जबकि आईटीबीपी में जनरल के लिए 342, एससी के लिए 56 और एसटी के लिए 32 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। मेडिकल मानदंडों को भी पूरा करना होगा। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

सैलरी

उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।


संबंधित समाचार