SHANI GOCHAR 2025: शनि का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए है शुभ, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, पैसों और करियर में होगी तरक्की

SHANI GOCHAR 2025: शनि का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए है शुभ, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, पैसों और करियर में होगी तरक्की

Shani Gochar 2025:  शनि देव एक निश्चित समय में राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है। जिसका प्रभाव न सिर्फ 12 राशियों बल्कि देश-दुनिया पर भी पड़ता है। इसी कड़ी में आज शनि सुबह  7:52 मिनट पर अपने नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में गोचर कर गए हैं। जो की तीन राशियों के लिए बेहद शुभ है। बता दें कि शनि हर ढाई वर्ष में जब राशि बदलते हैं या नक्षत्र में गोचर करते हैं तो उसका असर सीधे बारह राशियों की भावनाओं और भाग्य पर पड़ता है। शनि का यह 26वां पड़ाव है। 

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और यह मजबूती के साथ अपने सारे निर्णय ले सकेंगे। इन्हें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है और वैवाहिक जीवन अच्छा गुजरेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पदोन्नति की प्राप्ति होने वाली है। व्यापार करने वालों को कई गुना मुनाफा प्राप्त होगा। यह योग पुराने मतभेदों को दूर कर संबंधों में मधुरता लेगा।

मकर

मकर राशि के लोगों के जीवन में यह गोचर शुभ प्रभाव लाने का काम करेगा। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अभी तक जितने भी काम रूके हुए हैं वह सारे पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वालों को उन्नति की प्राप्ति होगी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। जिन लोगों पर कर्ज है वह उतर जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर रुके हुए कामों को गति देने का काम करने वाला है। अब तक आपके जो काम अटके पड़े हैं वह पूरे होने लगेंगे। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यापार में साझेदारी के योग निर्मित होंगे। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


संबंधित समाचार