होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sagar Blast Case : सागर बूढ़ी रानगिर मंदिर ब्लास्ट में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sagar Blast Case : सागर बूढ़ी रानगिर मंदिर ब्लास्ट में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sagar Blast Case : सागर जिले में नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले प्रसिद्ध क्षेत्र बूढ़ी रानगिर मंदिर के पास हुए ब्लास्ट से पूरे इलाके में फैली सनसनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले में मुख्य आरोपी गोलू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ब्लूटूथ स्पीकर में डेटोनेटर नुमा बम फिट किया था। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसे वापस लाने के लिए उसने यह साजिश रची। आरोपी ने मंदिर के पुजारी को एक फर्जी मैसेज भी भेजा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी के भाइयों के नाम लिखे थे। उसकी योजना थी कि ब्लास्ट के बाद पत्नी के भाइयों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार करा दिया जाए, जिससे उसकी पत्नी वापस उसके पास लौट आए।

माइनिंग कंपनी में काम करता था आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले एक माइनिंग कंपनी में काम कर चुका है, जिसके चलते उसे विस्फोटक सामग्री बनाने की जानकारी थी। इसी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसने 6 सुतली बमों से बारूद निकालकर डेटोनेटर जैसा बम तैयार किया और उसे ब्लूटूथ स्पीकर में फिट कर दिया।

ब्लूटूथ स्पीकर में फिट किया बम

बताया जा रहा है कि स्पीकर को जब एक 11 वर्षीय बालिका ने कनेक्ट किया, तभी जोरदार धमाका हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 6 टीमें गठित की थीं और साइबर सेल की मदद भी ली गई। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार