होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमेरिका के यूक्रेन को मदद देने पर रूस ने US NATO को दी खुली धमकी, गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

अमेरिका के यूक्रेन को मदद देने पर रूस ने US NATO को दी खुली धमकी, गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

यूक्रेन और रूस (Ukrain Russia War) के बीच युद्ध जारी है। इसबीच ही अमेरिका-यूक्रेन (America Helped Ukrain) की मदद के लिए खुलकर सामने आया है। साथ ही यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता का ऐलान कर दिया है। अमेरिका के इस कदम पर रूस भड़क गया है। इसी के साथ रूस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई देगा तो उसे अप्रत्याशि नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इतना ही नहीं रूस की चेतावनी (Russia Warns US Nato) अमेरिका और नाटो के लिए गंभीर साबित हो सकती है।

अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रूस द्वारा अमेरिका को भेजे गये एक नोट में स्पष्ट किया गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा यूक्रेन को दी जा रही गैर जिम्मेदार हथियारों की सप्लाई से लेकर मदद रोकने का हम आग्रह करते हैं। अन्यथा इंटरनेशनल लेवल पर इसके परिणाम बहुत ही खराब होंगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका समेत दूसरे देशों द्वारा यूक्रेन को दी जा रही हथियारों की मदद आग में घी डालने जैसा है। जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

अमेरिका लगातार कर रहा यूक्रेन की मदद

वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। वह अब तक यूक्रेन की करीब 2.1 बिलियन डॉल्र की सहायता कर चुका है। इसके साथ ही बख्तरबंद वाहन, हेलीकॉप्टर, आर्टिलरी सिस्टम और आर्टिलरी राउंड भेजने का भी ऐलान किया है।

काला सागर में डूबा रूसी जंगी जहाज, यूक्रेन ने किया दावा

वहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब और ज्यादा तिव्र हो रहा है। यूक्रेन रूस का जंगी जहाज काला सागर में मार गिराया है। इसका दावा अमेरिकी रक्षा विभाग ने भी किया है। जिसका कहना है कि गुरुवार को यूक्रेन द्वारा दागे गए पोत रोधी मिसाइल से उत्तरी काला सागर में रूस का मिसाइल वाहक डूब गया। हालांकि रूस ने इस हमले को खारिज किया है। साथ ही कहा है कि हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है।


संबंधित समाचार