होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीधी भर्ती का मौका: 15 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला; युवाओं को मिलेगा इंटरव्यू से जॉब का अवसर

सीधी भर्ती का मौका: 15 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला; युवाओं को मिलेगा इंटरव्यू से जॉब का अवसर

जगदलपुर। निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 15 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में पांच निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 250 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कई पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, ऑफिस असिस्टेंट, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वेटर सहित कई पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार 7 हजार रुपये से 26 हजार 800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, स्नातक और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

इंटरव्यू के साथ होगा चयन

रोजगार मेला 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा मोबाइल फोन साथ लेकर पहुंचना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

उम्मीदवारों को रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/पर पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही वे रोजगार मेले में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन 07782-264376 और ईमेल ddirempl@gmail.com जारी किया है।


संबंधित समाचार