होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : लूट का अनोखा तरीका, इनकम टैक्स अफसर बन आए लूटेरे, 50 तोला सोना - नकदी लेकर हुए फरार

DHAR NEWS : लूट का अनोखा तरीका, इनकम टैक्स अफसर बन आए लूटेरे, 50 तोला सोना - नकदी लेकर हुए फरार

धार : मध्य प्रदेश के धार से फिल्मी स्टाइल में लूट का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक नहीं बल्कि 5 लोगों ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर से 90 लाख की लूटकर फरार हो गए। सभी ने सोच समझकर इस प्लान को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी सामने आने से इलाके में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किये। 

घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब

घटना धार जिले के बाग नगर में शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब हुई। बताया जा रहा है कि पांच लोग स्कॉर्पियो कार में सवार होकर ब्राह्मण मोहल्ले (Brahmin Mohalla Robbery) में रहने वाले ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पहुंचे और खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर व्यापारी के घर से 50 तोला सोना (Gold Robbery), 4 लाख रुपए नकद (Cash) और तीन मोबाइल (Mobile Loot Case) लूटकर फरार हो गए। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। 

50 तोला सोना, चार लाख कैश लेकर हुए फरार

इधर, घटना की जानकारी देते हुए  ठेकेदार राजकुमार मालवीय ने बताया कि सुबह करीब 9.30 से 10 बजे के बीच एक स्कॉर्पियो वाहन से पांच बदमाश आये और खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर पहले घर में घुस गए और फिर मेरी पत्नी, काम वाली बाई और मुझे डरा धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर से करीब 40 से 50 तोला सोने के आभूषण, करीब चार से साढ़े चार लाख रुपए नकद और मोबाइल लूट कर भाग निकले। 

पुलिस की वर्दी में थे बदमाश

पीड़ित ने यह भी बताया कि दो बदमाश पुलिस की वर्दी में थे, जबकि तीन सीदे कपड़ों में थे। जिसमे से एक के पास पिस्टल भी थी। पूरे घटनाक्रम के कुछ देर बाद दंपति ने शोर मचाया, जिसके बाद पास-पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे और मामले की सूचना बाग पुलिस को दी। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही सभी के गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। 


संबंधित समाचार