होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ईंटों से लदी ट्रक

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ईंटों से लदी ट्रक

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सड़क हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में ईंटें लदी हुई थी और यह चंडीगढ़ से अप्पर शिमला की तरफ जा रहा था। सैंज के पास चालक से चढ़ाई पर पीछे जाने लगा और अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। ट्रक में सवार 8 लोग चोटिल हो गए हैं। जबकी हादसे में दो बच्चों की भी मौत हुई है। दो और तीन साल के ये बच्चे बताए जा रहे हैं और शुक्रवार देर रात की यह घटना है। पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की पड़ताल कर रही है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठियोग उपमंडल के सैंज क्षेत्र में छैला के पास शुक्रवार कोरात ईंट से भरा ट्रक बेकाबू सड़क पर पलट गया है। ट्रक में राजस्थान के दो बच्चों और 8 मजदूर समेत कुल 10 लोग सवार थे। रात 11 बजे माई पुल से सैंज-छेला सड़क मार्ग पर सड़क में पलट गया। इस हादसे में 2 और 3 साल के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृतक लड़की की पहचान डोली (2) और लड़के की विजय (3) के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत एफआईआर दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर गुब्बारे बेचने का काम भी करते हैं।


संबंधित समाचार