होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IPL 2024: बड़ी खबर ! महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे CSK की कप्तानी, इन्हे सौपा गया टीम का प्रभार

IPL 2024: बड़ी खबर ! महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे CSK की कप्तानी, इन्हे सौपा गया टीम का प्रभार

भोपाल ; क्रिकेट जगत से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां IPL 2024 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने टीम के कप्तान को बदल दिया है। बता दें कि अब से  महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान होंगे। जिसको लेकर फ्रेंचाइजी ने हाल ही में बयान जारी किया है।  

 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू 

बता दें कि  22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू होने वाला है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा। लेकिन इसके पहले टीम के कप्तान  को बदल दिया गया है। बता दें  कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से csk की कप्तानी कर रहे है। 

 धोनी ने 212 मैच में CSK की कप्तानी की

महेंद्र सिंह धोनी ने 212 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। इसमें से टीम ने 128 जीते और 82 गंवाए हैं। पिछले साल धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता था। यह सभी टी20 टूर्नामेंट में सीएसके का सातवां खिताब था, जो मुंबई और टाइटंस (दक्षिण अफ्रीका) के बराबर था, और केवल सियालकोट स्टैलियन्स (8) से पीछे था।
 

 

 

 

 

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे


संबंधित समाचार