होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP TRANSFER NEWS : MP में स्कूल शिक्षा विभाग के 21 अधिकारियों के हुए फेरबदल, आदेश जारी

MP TRANSFER NEWS : MP में स्कूल शिक्षा विभाग के 21 अधिकारियों के हुए फेरबदल, आदेश जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। हाल ही में स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 अधिकारियों के तबादले किए है। जिसमे जिलों के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं इस संबंध में प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। 

स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारी तबादले सूची

  • सुश्री किरण कौशिक: निवाड़ी से अब जिला परियोजना समन्वयक, श्योपुर बनाई गई हैं।
  • सुश्री आकांक्षा सोनी: रीवा से हटाकर कार्यालय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण शहडोल संभाग में पदस्थ की गई हैं।
  • सुश्री सलोनी शर्मा: सीहोर से अब जिला परियोजना समन्वयक, शाजापुर की जिम्मेदारी संभालेंगी।
  • सुश्री गरिमा टोप्पो: गुना से जिला परियोजना समन्वयक, हरदा भेजी गई हैं।
  •  राहुल भार्गव: शिवपुरी से अब जिला परियोजना समन्वयक, उज्जैन होंगे।
  • सिद्धार्थ जैन: टीकमगढ़ से जिला परियोजना समन्वयक, भोपाल नियुक्त किए गए हैं।
  • सुश्री प्रेरणा गुप्ता: गुना में ही जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पदस्थ की गई हैं।
  • सुश्री हिमानी लोदवाल: उज्जैन संभाग से जिला परियोजना समन्वयक, अलीराजपुर भेजी गई हैं।
  • आनन्द डावर: झाबुआ से अब जिला परियोजना समन्वयक, खरगोन की कमान संभालेंगे।
  • सुश्री पूजा उपाध्याय (जबलपुर से), सुश्री सुरभि शर्मा (खंडवा से) और प्रमोद (राजगढ़ से) को अब राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  • राहुल मण्डलोई को रतलाम से झाबुआ और अरविंद धुर्वे को जबलपुर से बुरहानपुर का जिला परियोजना समन्वयक नियुक्त किया गया है।
  • सुश्री सोनलिका आचले को खरगोन से बडवानी भेजा गया है।
  • प्रदीप कुमार खरे (धार) को शासकीय हाई स्कूल जूना रिसाला, इंदौर का प्रभार दिया गया है।
  • आशुतोष कुशवाहा (अनूपपुर) को सीधी और  प्रमोद कुमार शर्मा (अलीराजपुर) को खरगोन जिले के बड़ोद हाई स्कूल में पदस्थ किया गया है।
  • अभिषेक यादव को रतलाम से हटाकर धार जिले का प्रभार दिया गया है।
  • अशोक कुमार त्रिपाठी को उज्जैन से ग्वालियर के पी.जी.बी.टी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्त किया गया है। अन्य नाम नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।







संबंधित समाचार