बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में उस वक़्त मातम पसर गया जब दो युवकों की करंट की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई। दोनों युवक बुधवार देर शाम घर लौट रहे थे। तभी वो दोनों खेत की तारों में दौड़ रहे बिजली की चपेट में आ गए। जिससे दोनों आदिवासी युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के भयावाड़ी गांव की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भयावाड़ी गांव की घटना
बताया जा रहा है कि भयावाडी निवासी किसान यादव के खेत में लगी फसल को जंगली सुवरों से बचाने के लिए किसान ने खेत में खुले तारों में बिजली का करंट छोड़ा गया। जब दो नों मजदूर काम से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान वे खुले करंट तारों के सम्पर्क में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जो की किसान की एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
परिजन ने कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने मृतकों की पहचान विनोद उईके उम्र 30 वर्ष और रोहित धुर्वे उम्र 25 वर्ष के रूप में की है। इस दुखद घटना में जहां दो परिवारों के चिराग बुझ गए। तो वही गांव सहित परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हालांकि परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।