RICE HELP TO REDUCE WAIT: भरता में अधिकतर लोगों को चावल खाना पसंद है। क्योकि इससे पेट जल्दी भर जाता है और आसानी से पच भी जाता है। लेकिन अधिकतर लोगों का मानना है कि चावल में ज्यादा कैलोरी होती है। जिसकी वजह से वजन से बढ़ाता है। लोकिन, ऐसा नहीं है। भारत में कई तरह के चावल होते है ऐसे में आपको वजन घटाने के लिए चावल छोड़ने की जगह सही चावल चुनने की जरूरत है।
आपको बता दें कि कुछ चावल में फाइबर और न्यूट्रिशन ज्यादा होते हैं और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते है कि ब्लैक, ब्राउन या फिर रेड राइस क्या खाना है सेहत और वजन घटाने के लिए फ़ायदेमंद ,,,,
सफेद चावल
सफेद चावल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह जल्दी पकता है, हल्का होता है और पेट पर भारी नहीं लगता। लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी भी यही है। पॉलिशिंग की वजह से इसमें से फाइबर और जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं। ऐसे में सफेद चावल खाने के बाद पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस नहीं होता और थोड़ी देर में फिर भूख लगने लगती है। इस वजह से इंसान जरूरत से ज्यादा खा लेता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस को लोग हेल्दी चावल मानते हैं और यह सच भी है। इसमें पॉलिशिंग नहीं होती, इसलिए इसमें प्राकृतिक फाइबर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में रहते हैं। जब आप ब्राउन राइस खाते हैं तो पेट देर तक भरा रहता है और स्नैकिंग या ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए ब्राउन राइस बेस्ट ऑप्शन होता है।
रेड राइस
लाल रंग का यह चावल भारत के कई हिस्सों में खाया जाता रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद चावल से कम होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। इसलिए डायबिटीज के मरीजों और उन लोगों के लिए जो वजन घटाना चाहते हैं।
ब्लैक राइस
ब्लैक राइस को अक्सर सुपरफूड कहा जाता है। इसमें एंथोसायनिन नामक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन और फाइबर भी काफी ज्यादा होते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और शरीर को भरपूर पोषण भी मिलता है। कई शोध के अनुसार, यह राइस वजन घटाने के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
ब्राउन या व्होल ग्रेन- डाइट-फ्रेंडली
बासमती चावल अपनी खुशबू और लंबी ग्रेन के लिए जाना जाता है, लेकिन ब्राउन या व्होल ग्रेन बासमती वज़न घटाने में मदद कर सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। यह पेट को भरा रखने में मदद करता है और खाने की क्रेविंग को कम करता है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर को संतुलित रखते हैं। अगर आप स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो बासमती राइस का हेल्दी विकल्प आपके लिए परफेक्ट रहेगा।
वाइल्ड राइस-हाई प्रोटीन के लिए छुपा खज़ाना
वाइल्ड राइस, जो असल में एक घास का बीज होता है, पारंपरिक चावल से बिल्कुल अलग होता है। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर की मात्रा होती है और यह काफी लो कैलोरी होता है। यह चावल पचने में समय लेता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और फैट को कम करने में मदद करता है। अगर आप कुछ अनोखा और हेल्दी खाना चाहते हैं तो वाइल्ड राइस को अपने डाइट में शामिल करना एक स्मार्ट स्टेप होगा।