होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Imli Ke Fayde: इमली में छुपे है कई तरह के फायदे, पेट से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में करते है मदद, चलिए जानें ,,,,

Imli Ke Fayde: इमली में छुपे है कई तरह के फायदे, पेट से लेकर दिल को स्वस्थ रखने में करते है मदद, चलिए जानें ,,,,

स्वाद में खट्टी मीठा सी लगने वाली इमली हर किसी की पहली पसंद है। यह न सिर्फ मुँह का स्वाद बढ़ा देता है बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचती है। इमली में विटामिन A, C, E, K, B6, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो वजन घटाने के साथ साथ इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है।  इमली में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी अस्थेमेटिक जैसे तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। ऐसे ही और भी फायदे है जो इमली खाने से हम्हे मिलते है। तो चलिए जानते है उन फायदों के बारे में  ... 

वजन घटाने में मददगार

इमली में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और भूख को कम करता है। इसके अलावा, इमली में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन घटाने में मदद करती है। बल्कि इसमें मौजूद हाइड्रोक्सी एसिड शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न कर एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है।

हृदय को रखें स्वस्थ:

इमली में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट डिजीज के खतरे को कम करते हैं। इमली में मौजूद फ्लेवोनोइड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। अगर आप इमली को थोड़ा भी खाएं, तो आपको हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो सकता हैं।

फोड़े-फुंसी से मिलेगी राहत

इमली फोड़े-फुंसी से राहत दिलाने में भी काफी मददगार है। इसके लिए आप इमली के बीज में नींबू के रस मिलाएं उसके बाद इसे पीसकर फोड़े-फुंसी पर लगाएं। इससे काफी राहत मिलेगी। 

कैंसर

इमली के पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो कैंसर के खतरों का टालता है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

इमली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। यह शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है और बीमारियों से भी बचाती है।

कब्ज से दिलाये राहत :

इमली में गैर-स्टार्च पॉलीसेकेराइड पाए जाते हैं, जैसे पेक्टिन और म्यूसीलेज, जो मल को बड़ा बनाकर आसानी से बाहर निकलने में मदद करते हैं, आंतों की गति को स्मूद बनाते हैं और लंबे समय से बनी कब्ज से राहत दिलाते हैं.


संबंधित समाचार