होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Health Tips: घास पर नंगे पैर चलने से बीमरियां रहती है दूर, शरीर को होते है अनेक फायदे

Health Tips: घास पर नंगे पैर चलने से बीमरियां रहती है दूर, शरीर को होते है अनेक फायदे

Walking barefoot benefits: अपने अक्सर देखा होगा कि लोग सुबह उठकर पार्क में घूमने जाते है और घास पर काफी देर तक नंगे पैर चलते है। ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे। बड़े बुजुर्ग द्वारा अक्सर कहा जाता है कि चलने से सेहत अच्छी रहती है। लेकिन जब आप घास पर नंगे पैर चलते है तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते है। जैसे की आँखों की रौशनी बढ़ती है। साथ ही बीमारियां दूर रहती है। ऐसे ही कुछ और भी फायदे होते है घास पर नंगे पैर घूमने से, तो चलिए जानते है उन फायदों के बारे में  ,,, 

इम्युनिटी करें मजबूत

सुबह-सुबह ओस से भीगी हुई घास पर नंगे पांव चलने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है ,क्योंकि हमारे पैर के तलवों में जो सेल्स होते हैं वे हमारे शरीर के अंदर के अंगों की नर्व से जुड़े हुए होते हैं, जिससे नंगे पांव हरी घास पर चलने से उसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है।

आंखों की रोशनी के लिए है वरदान

रोजाना हरी घास पर नंगे पांव टहलने से आपकी आंखों की रोशनी भी तेज होती है। साथ ही आपकी सेहत भी बेहतर होती है। कहा जाता है कि जब हम गीली घास पर चलते हैं, तो ये बिंदु उत्तेजित होते हैं और आंखों की रोशनी बेहतर होती है.

स्ट्रेस और एंजाइटी होते हैं कम

घास पर नंगे पांव चलना बेहद रिलैक्सिंग होता है. इससे पैरों के प्रेशर पॉइंट्स एक्टिवेट होते हैं. इससे एंजाइटी और स्ट्रेस कम होने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, ताजी हवा में सांस लेने भर से ही मूड बेहतर लगने लगता है और  तनाव से मुक्ति मिलती है।

चलने से नींद होती है बेहर 

अगर आपको रात में नींद नहीं आती या अनिद्रा की समस्या है, तो रोज सुबह 15-20 मिनट घास पर टहलें. रिसर्च के मुताबिक, इससे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जो गहरी और सुकूनभरी नींद में मदद करता है। 

डायबिटीज में है फायदेमंद

रोजाना घास पर नंगे पांव टहलने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है। जिससे बीमारियां दूर होती है। 

ब्लड सर्कुलेशन  होता है बेहतर

घांस पर नंगे पांव चलना पूरे शरीर के ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। ब्लड फ्लो (Blood Flow) बढ़ने पर शरीर में ऑक्सीजन शरीर के अंगों तक बेहतर तरह से पहुंचता है और सेहत अच्छी रहती है. खासतौर से दिल की सेहत को इसके फायदे मिलते हैं.

स्लीप क्वालिटी अच्छी होती है

घास पर चलने से आपकी स्लीप क्वालिटी बेहतर हो सकती है. घास पर नंगे पैर चला जाए तो इससे शरीर में मेलाटोनिन रिलीज होता है जोकि एक ऐसा हार्मोन है जो स्लीप साइकल को कंट्रोल करता है. ऐसे में घास पर नंगे पांव चलने से स्लीप क्वालिटी बेहतर होने लगती है.

 

 


संबंधित समाचार