होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IB Recruitment 2025 :युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी की निकली भरमार, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी, यह है पूरी डिटेल

IB Recruitment 2025 :युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी की निकली भरमार, 70 हजार तक मिलेगी सैलरी, यह है पूरी डिटेल

IB Recruitment 2025 : अगर आप इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जैसी संस्थान में काम करना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पद पर भर्ती  के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत 455 पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 6 सितंबर से शुरू होने जा रहे है। इच्छुक और योग उम्मीदवार गृहमंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है। अधिक जानकारी  के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें 

कुल वैकेंसी- 455

जनरल कैटेगरी-219 EWS कैटेगरी- 46 ओबीसी कैटेगरी-90 एससी कैटेगरी-51 एसटी कैटेगरी-49

योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) होना चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद एक साल ड्राइविंग का अनुभव. जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे, उसी राज्य का निवासी होना चाहिए.

आयु सीमा

सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट पद के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

सैलरी 

21,700- 69,100 हजार तक प्रति माह सैलरी मिलेगी

आवेदन शुल्क

जनरल, इडब्लूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है.

आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होमपेज पर IB Security Assistant Motor Transport Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एप्लिकेशन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी स्टेप बाय स्टेप भर दें।
  • ध्यान रखें कि सभी की स्पेलिंग ठीक हो। शैक्षिक योग्यता, आयुसीमा, कैटेगिरी, पता सबकुछ दिए गए बॉक्सेज में भर दें।
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांगे गए साइज में भर दें।
  • अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।

संबंधित समाचार