होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JOB 2026: गुजरात मेट्रो में विभिन पदों पर निकाली गई भर्ती, उम्मीदवार 28 मई से पहले करें आवेदन, देखें डिटेल

JOB 2026: गुजरात मेट्रो में विभिन पदों पर निकाली गई भर्ती, उम्मीदवार 28 मई से पहले करें आवेदन, देखें डिटेल

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ख़ुशख़बरी, गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) ने 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। यह भर्ती रेल कॉर्पोरेशन ने स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर के 383 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.gujaratmetrorail.com/ पर जाकर 28 मई 2026 से पहले आवेदन करें। तो वही फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत है। 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा।
  • मेंटेनर : 10वीं पास, 2 साल की आईटीआई डिग्री

एज लिमिट :

  • स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : 18 - 28 साल
  • मेंटेनर : 18–25 साल

चयन प्रक्रिया  

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साइको एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और नॉन मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। साइको एप्टीट्यूड टेस्ट केवल स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर पदों के लिए आयोजित किया जाएगा।

 वेतन

स्टेशन कंट्रोलर/ ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर पर नियुक्ति के बाद 2 साल की ट्रेनिंग के दौरान 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वही ट्रेनिंग खत्म होने के बाद 20,000 रुपये प्रतिमाह होगा। मेंटेनर पद पर नियुक्ति के बाद 2 साल तक 14,000 रुपये वेतन मिलेगा। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वेतन 16,000 रुपये प्रतिमाह होगा।

आवेदन शुल्क

अनरिजर्व (पुरुष) के लिए 600 रुपए और एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, एक्स सर्विसमैन के लिए 300 रुपए फीस रहेगी.


संबंधित समाचार