MP Police Constable Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन कल यानि की 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे। यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट https://iforms.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल थी। जिसे बढाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो फटाफट मौके का लाभ उठाए।
योग्यता
योग्यता की बात करें तो सामान्य (UR), OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना जरूरी है. ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए स्किल टेस्ट और बैंड बजाने का टेस्ट लिया जाएगा. इसके अलावा इंटरव्यू भी होगा.
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
- सामान्य वर्ग: 184 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 183 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 108 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 136 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 68 पद
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा.
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. सामान्य वर्ग (General) के लिए अधिकतम उम्र 33 साल और आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है.
कितना हैं वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा
आवेदन की फीस?
- अनारक्षित (General): ₹500
- SC, ST, OBC और EWS: ₹250
- सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस के रूप में अलग से देना होगा