होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

job 2026: पटना हाई कोर्ट में 53 पदों पर निकली गई भर्ती, सैलरी 90 हजार के पार, 30 अप्रैल से पहले कैंडिडेट करें आवेदन

job 2026: पटना हाई कोर्ट में 53 पदों पर निकली गई भर्ती, सैलरी 90 हजार के पार, 30 अप्रैल से पहले कैंडिडेट करें आवेदन

Patna High Court Recruitment 2026:  पटना हाई कोर्ट प्रशासन ने टेक्निकल असिस्टेंट (Technical Assistant) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक साइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अप्लाई करे। यह भर्ती 53 पदों पर की जाएगी।

इतना ही नही आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। जो लोग आईटी या कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए ये शानदार मौका है। 

योग्यता: कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.सी.ए. (BCA), आई.टी.आई. (ITI) या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2026 के आधार पर गणना की जाएगी। तो वही आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान: ​चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक का मासिक वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे। 

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ ईबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस Rs. 1100/-
  • एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी Rs. 550/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • “Technical Assistant Recruitment” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

संबंधित समाचार