होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IOCL Vacancy : इंडियन ऑयल में 335 पदों पर निकली भर्तियां, 4 नवंबर से पहले उम्मीदवार करें आवेदन, देखें डिटेल

IOCL Vacancy : इंडियन ऑयल में 335 पदों पर निकली भर्तियां, 4 नवंबर से पहले उम्मीदवार करें आवेदन, देखें डिटेल

IOCL Vacancy : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मार्केटिंग डिवीजन, वेस्टर्न रीजन ने अप्रेंटिस के 335 पदों पर भर्ती निकाली है।  जिसके लिए आवेदन 05 अक्टूबर से शुरू हो गए है और 4 नवंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 

इस भर्ती के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी, गोवा, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा. यह अप्रेंटिसशिप 12 महीने की होगी.

इन पदों पर होगी भर्ती 

रिक्त पदों की संख्या कुल 335 है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 99, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 40, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 174 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 22 पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एससी, एसटी और PWBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं.

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय फुल-टाइम … योग्यता होनी चाहिए. ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और एससी, एसटी व PWBD उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.

वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

उम्र और आवेदन शुल्क

उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.


संबंधित समाचार