होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAILWAY JOB 2026 : रेलवे में नौकरी का मौका, सेक्शन कंट्रोलर पर 119 पदों पर होगी भर्ती, शानदार मिलेगी सैलरी

RAILWAY JOB 2026 : रेलवे में नौकरी का मौका, सेक्शन कंट्रोलर पर 119 पदों पर होगी भर्ती, शानदार मिलेगी सैलरी

RRB Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 14 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक साइट  https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाकर तुरंत अप्लाई करे।

करेक्शन विंडो 17 से लेकर 26 अगस्त तक खुला रहेगा। तो वही शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता हासिल किया होना जरूरी है। इसके अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव या सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।

उम्र: आवेदक की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 33 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर काउंट की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को श्रेणीवार छूट भी दी गई है।

फीस

फॉर्म भरने के लिए विचारों को 500 शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/ट्रांसजेंडर/एक्स सर्विसमैन/ एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/ईबीसी/PwBD के लिए शुल्क 250 रुपये है। यूपीआई/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।

RRB Vacancy: कैसे होगा चयन?

कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा. इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट जैसे पैरामीटर भी हैं.


संबंधित समाचार