होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, IBPS क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी; जानें पूरी डिटेल

सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, IBPS क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी; जानें पूरी डिटेल

IBPS Clerk Vacancy 2026: सरकारी बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2026 का संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना में पदों की संख्या, राज्यवार रिक्तियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जारी की जाएंगी।

IBPS Clerk 2026 Salary: कितना मिलेगा वेतन?

IBPS क्लर्क भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस भर्ती लिए न्यूनतम आयु: 20 वर्ष और अधिकतम आयु: 28 वर्ष होना चाहिए, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

IBPS Clerk Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

इस परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय:
अंग्रेजी भाषा
रीजनिंग एबिलिटी
न्यूमेरिकल एबिलिटी

2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
IBPS Clerk Recruitment 2026 Online Registration लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरण  तिथि
आवेदन शुरू   1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि    21 अगस्त 2026


संबंधित समाचार