होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG SET 2026: CG SET के लिए आवेदन शुरू, 30 सब्जेक्ट के लिए आयोजित होगी परीक्षा, 17 अगस्त लास्ट डेट

CG SET 2026: CG SET के लिए आवेदन शुरू, 30 सब्जेक्ट के लिए आयोजित होगी परीक्षा, 17 अगस्त लास्ट डेट

CG SET Exam 2026:  असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। जो की 17 अगस्त (शाम 5:00 बजे तक ) तक जारी रहेगी। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 18 से 20 अगस्त तक का समय दिया गया है। 

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): सामान्य वर्ग के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण। ​आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग/उभयलिंगी) के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 2 वर्ष के भीतर निर्धारित अंक प्राप्त करने होंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग (General) के लिए 250 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 200 रुपये रखा गया है।

30 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, भौतिकी विज्ञान, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, कम्प्यूटर साईंस एण्ड एप्लीकेशन, वाणिज्य, विधि, संस्कृत, मनोविज्ञान, ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान, मानवशास्त्र, संगीत, कला मंच–नृत्य, नाटक, थियेटर, फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला (दृश्य कलाएँ), योग, लोक प्रशासन, रक्षा और रणनीतिक अध्ययन, दर्शन शास्त्र, प्रबंधन, जन संचार और पत्रकारिता के लिए आयोजित की गई है।

CG SET: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Online Application वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद State Eligibility Test (CG SET 2026) के लिंक का चयन करें।
  • अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें (नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें)।
  • फॉर्म में पूछी गई अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

संबंधित समाचार