होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PNB Recruitment 2026: PNB में बैंक ऑफिसर बनने का शानदार मौका, 80 हजार है सैलरी, तुरंत करें आवेदन

PNB Recruitment 2026: PNB में बैंक ऑफिसर बनने का शानदार मौका, 80 हजार है सैलरी, तुरंत करें आवेदन

PNB Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO – JMGS-I) के 545 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 09 अगस्त, 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट  pnb.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है। 

यहां होगी भर्ती 

यह भर्तियां आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्यों के लिए की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री, संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में निपुणता और बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 का बेसिक पे-स्केल मिलेगा, जिसमें डीए, एचआरए व अन्य भत्ते शामिल होंगे।

कैसे होगा चयन?

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • दस्तावेजों की जांच (स्क्रीनिंग)
  • स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT), यदि लागू हो
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू)

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है.SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 59 रुपये शुल्क देना होगा.वहीं अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है.

कैसे करें आवेदन?

  • PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitments/Careers सेक्शन में जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
  •  

संबंधित समाचार