भोपाल : मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 मई से शुरू होने जा रही है। जो की 6 मई तक चलेगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने जहां तैयारी पूरी कर ली है। तो वही परीक्षा में इस बार साढ़े तीन लाख बच्चे शामिल हो सकते है। परीक्षा को लेकर टाइम टेबल और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे स्टूडेंट पोर्टल www.rskmp.in से डाउनलोड कर सकते है।
फेल और अनुपस्थित छात्रों के लिए दूसरा मौका
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका है। जो बोर्ड एग्जाम में फेल और अनुपस्थित थे। पुन: परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य केन्द्र और अस्पताल ले जाने की भी रहेगी व्यवस्था
इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्र पर बच्चों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित अंतराल पर बच्चों को पानी पिलाये जाने, लू-लपट व डिहाईड्रेशन से सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों में ओरल रिहाईड्रेशन साल्यूशन (ओ.आर.एस.) की उपलब्धता, पंखों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी विषय स्थिति परिलक्षित होने की स्थिति में निकटस्थ स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने के नर्देश शिक्षा विभाग ने दिए है।
दोनों कक्षाओं में करीब साढ़े तीन लाख बच्चे हुए फेल
बता दें कि शिक्षण सत्र 2025-26 में 5वीं और 8वीं परीक्षा में इस बार 23 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। जिनमे से 5वी और 8वीं कक्षाओं में 17 लाख छात्र पास हुए थे और करीब साढ़े तीन लाख बच्चे फैल हुए थे। जिनके लिए परीक्षा में पास होने का यह दूसरा मौका है।