होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

डबरा रावण दहन : दहन से पहले ही बारिश ने धो डाला रावण

डबरा रावण दहन : दहन से पहले ही बारिश ने धो डाला रावण

राजेश सोनी, डबरा : दशहरे पर पूरे देश में रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है, जिसके लिए कारीगर महीनों पहले से पुतलों की तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार ग्वालियर के डबरा में बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

बारिश से धुला पुतला

डबरा में रावण दहन की तैयारियां एक महीने पहले से चल रही थीं। समिति और कारीगरों ने बड़े जोश से काम शुरू किया था, लेकिन दो दिन पहले हुई तेज बारिश ने पुतले को पूरी तरह भिगो दिया। स्थिति यह रही कि स्टेडियम ग्राउंड, जहां रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, वहां भी पानी भर गया।

सुधार कार्य में जुटी समिति 

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ट्विंकल पाठक ने बताया कि बारिश से तैयारियों में बाधा आई है, लेकिन समिति लगातार मैदान को सही कराने और व्यवस्था सुधारने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बदलाव को कोई रोक नहीं सकता, हम बस अपनी ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

एकमात्र स्टेडियम में आयोजन

डबरा का यह स्टेडियम ही दशहरे और सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य केंद्र है। ऐसे में समिति की पूरी कोशिश है कि पानी निकालकर समय पर मैदान को ठीक किया जाए, ताकि दशहरे का भव्य आयोजन बिना रुकावट हो सके।


संबंधित समाचार