होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Ravana Dahan : राजधानी भोपाल में आज इन जगहों पर होगा रावण दहन

Bhopal Ravana Dahan : राजधानी भोपाल में आज इन जगहों पर होगा रावण दहन

Bhopal Ravana Dahan : राजधानी भोपाल में आज दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहरभर में कुल 28 स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। भोपाल के अलग-अलग इलाकों में विशाल रावण का दहन किया जाएगा। कोलार में 105 फीट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा। तो वही राजेंद्र नगर में 60 फीट और बिट्टन मार्केट में 53 फीट का रावण जलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में 51, 45, 41 और 31 फीट ऊँचे रावण दहन की तैयारियां की गई हैं। आतिशबाजी और पटाखों से आज शाम आसमान रंग-बिरंगा नजर आएगा।

चल समारोह और बंगाल की परंपरा

दशहरा उत्सव के मौके पर मारवाड़ी रोड से छोला दशहरा मैदान तक भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके साथ ही राजधानी में बंगाल की परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी। टीटी नगर स्थित कालीबाड़ी दुर्गा उत्सव में 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान महिलाएँ माँ दुर्गा को विदाई देने से पहले परंपरागत विधि से सिंदूरदान करेंगी।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

दशहरा और दुर्गा विसर्जन को देखते हुए शहर में तीन दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहनों की एंट्री शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को छूट दी गई है। 3 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत टॉकीज चौराहा, अल्पना तिराहा, नादिरा बस स्टैंड और बस स्टैंड चौराहे पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

अलर्ट पर भोपाल पुलिस 

भोपाल में दशहरे के अवसर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर में सभी प्रमुख रावण दहन कार्यक्रमों में अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। देर रात अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे नागरिकों को सुरक्षा का संदेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कार्यक्रमों की निगरानी की जाएगी और कंट्रोल रूम से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें।


संबंधित समाचार